LOADING

Type to search

दीपावली पर अजमेर मंडल के तीन स्टेशनों पर विशेष भीड़ प्रबंधन

Local

दीपावली पर अजमेर मंडल के तीन स्टेशनों पर विशेष भीड़ प्रबंधन

Share

उदयपुर, अजमेर और आबू रोड पर 24 घंटे निगरानी, होल्डिंग एरिया और अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था
उदयपुर, 7 नवम्बर:
दीपावली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अजमेर रेल मंडल ने अजमेर, उदयपुर सिटी और आबू रोड रेलवे स्टेशनों पर विशेष भीड़ प्रबंधन व्यवस्था की है। तीनों स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही और सुरक्षा के लिए 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा के निर्देश पर 24 घंटे सक्रिय वॉर रूम बनाया गया है। यहां सीसीटीवी के जरिए आरपीएफ और संबंधित विभाग निगरानी कर रहे हैं। अजमेर और उदयपुर में विशेष अधिकारियों की तैनाती की गई है।
अजमेर में टेंटयुक्त होल्डिंग एरिया तथा आबू रोड स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर यात्रियों के ठहराव की व्यवस्था है। टिकट काउंटरों पर अतिरिक्त सुविधा, एटीवीएम पर सहायक और रेल मदद सेवा भी सक्रिय है। भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं तथा नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *