सुखेर पुलिस ने पांच मंदिरों से चोरी की चांदी की मूर्तियां और छत्र बरामद किए
Share
तीन गिरफ्तार आरोपियों से 8 किलो 900 ग्राम चांदी बरामद, बाजार कीमत करीब 22 लाख रुपए
उदयपुर, 17 अक्टूबर। सुखेर थाना पुलिस ने मंदिरों में चोरी के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों से करीब 22 लाख रुपए कीमत की चांदी की मूर्तियां और छत्र बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 किलो 900 ग्राम चांदी बरामद की है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार 26 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि में डांगियों का गुड़ा गांव में पांच मंदिरों और तीन मकानों के ताले तोड़कर चांदी की मूर्तियां, छत्र और नकदी चोरी की गई थी। मामले में पुलिस ने पहले ही कमलेश गमेती, भैरा उर्फ कालू गमेती और मेघाराम गमेती को गिरफ्तार किया था।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ के बाद चोरी की गई चांदी की मूर्तियां और छत्र बरामद किए गए। बरामद सामग्री की बाजार कीमत करीब 22 लाख रुपए आंकी गई है। मामले में शामिल फरार आरोपी दुर्गेश गमेती की तलाश और आगे का अनुसंधान जारी है।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा तथा वृत्ताधिकारी राजेश यादव के पर्यवेक्षण में सुखेर थानाधिकारी भरत योगी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। टीम में सुखेर थाने के पुलिसकर्मियों के साथ डीएसटी, पर्यटन थाना और ओगणा थाने के जवान भी शामिल रहे।

