LOADING

Type to search

श्रेष्ठ नर्सिंग सेवाओं का सम्मान

Health

श्रेष्ठ नर्सिंग सेवाओं का सम्मान

Share


उदयपुर, 30 जून: राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन की ओर से नर्सिंग ट्रेनिंग सभागार में उत्कृष्ट नर्सिंग सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष परमार ने किया। समारोह में नर्सिंग अधीक्षक शारदा गरासिया, उपप्राचार्य ओम प्रकाश मालव तथा नर्सिंग ऑफिसर मंजू शर्मा को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए साफा, शॉल, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। नवपदस्थापित नर्सिंग अधीक्षकों बीना चौधरी, अमीन खान, ओम जोशी, निर्मला सोलंकी, रमिला अहारी, सूर्यप्रकाश चौहान और कुसुम मोरी का भी अभिनंदन हुआ। कार्यक्रम में विपिन माथुर, जितेंद्र भटनागर, हेमंत आमेटा, हरीश चौबीसा और लक्ष्मीनारायण चौहान सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग अधिकारी एवं शिक्षण संकाय उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *