LOADING

Type to search

देवशयनी एकादशी पर महाकाल मंदिर में गूंजे जयघोष, गौसेवा के साथ सदस्यों का सम्मान

socal

देवशयनी एकादशी पर महाकाल मंदिर में गूंजे जयघोष, गौसेवा के साथ सदस्यों का सम्मान

Share

वात्सल्य सेवा समिति ने सामूहिक आरती कर विश्व कल्याण की कामना की, चातुर्मास के महत्व पर किया प्रकाश
उदयपुर, 25 जुलाई:
देवशयनी एकादशी के अवसर पर वात्सल्य सेवा समिति की ओर से शनिवार को महाकाल मंदिर में धार्मिक एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। समिति सदस्यों ने भगवान महाकाल की सामूहिक आरती कर देश, समाज और विश्व कल्याण की प्रार्थना की। इसके बाद मंदिर परिसर स्थित गौशाला में गायों को चारा और गुड़ खिलाकर गौसेवा की।
समिति के सह महामंत्री गोपाल कनेरिया ने देवशयनी एकादशी एवं चातुर्मास के धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए संयमित जीवनशैली, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर 11 से 25 जुलाई के बीच जन्मदिवस और वैवाहिक वर्षगांठ मनाने वाले सदस्यों का दिनेश भट्ट, सी.पी. बंसल, मंजू मूंदड़ा एवं मनीबेन पटेल ने उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया।
कार्यक्रम में राकेश मूंदड़ा, पी.एस. पटेल, एडवोकेट निर्मल पंडित, कैलाश अग्रवाल, जगदीप मंगल, कन्हैयालाल साहू, ओम अग्रवाल, शिवशंकर नागदा, हेमंत सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *