LOADING

Type to search

आबकारी राजस्व में 20 प्रतिशत वृद्धि का दिया लक्ष्य

Local

आबकारी राजस्व में 20 प्रतिशत वृद्धि का दिया लक्ष्य

Share

अवैध मदिरा पर ठोस कार्रवाई के साथ बकाया वसूली सुनिश्चित करें, आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने वीसी में दिए निर्देश
उदयपुर, 18 सितंबर:
आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने अधिकारियों को गत वर्ष की तुलना में आबकारी राजस्व में 20 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य तय कर उसकी दैनिक समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व लक्ष्य की पूर्ति में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। मेहता शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
बैठक में राजस्व अर्जन, विशेष निरोधात्मक अभियान, बकाया वसूली और जब्त वाहनों की नीलामी की समीक्षा की गई। उन्होंने राजस्व अर्जन में पिछड़ रहे जिलों को कार्ययोजना बनाकर अपेक्षित प्रगति हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में 15 प्रतिशत से कम राजस्व वृद्धि स्वीकार्य नहीं होगी।
14 से 30 सितंबर तक चल रहे विशेष निरोधात्मक अभियान में अवैध मदिरा की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। राजमार्गों, होटल, विला और संदिग्ध क्षेत्रों में दबिश बढ़ाने तथा मुखबिर तंत्र मजबूत करने को कहा गया। सीमावर्ती जिलों में गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए।
बकायादारों की संपत्तियों का चिन्हीकरण कर नियमानुसार कुर्की और नीलामी की कार्रवाई करने तथा जब्त वाहनों की शीघ्र नीलामी के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *