दिवंगत राजमाता साहिबा विजयराज कुमारी मेवाड़ को बैठक सभा में दी श्रद्धांजलि
Share
उदयपुर, 18 सितम्बर: दिवंगत उदयपुर राजमाता साहिबा विजयराज कुमारी जी मेवाड़ के देवलोक गमन पर उदयपुर राजमहल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा दोपहर 2 से 3 बजे तक आयोजित रही। इस सभा में आमजन एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्यजनों एवं समाजजनों ने उपस्थित होकर राजमाता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपस्थितजनों ने राजमाता साहिबा का स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और मेवाड़ राजपरिवार से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
श्रद्धांजलि सभा में राजस्थान विधान सभा के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत जैतारण, फोर्स मोटर्स के मेनेजिंग डायरेक्टर प्रसन फिरोदिया, डूंगरपुर महारावल हर्षवर्धन सिंह, पूर्व उदयपुर सांसद रघुवीर सिंह मीणा, उयपुर संभाग के संभागीय आयुक्त खजानसिंह, उदयपुर के पूर्व जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, आयुक्त आबकारी विभाग नमित मेहता, पूर्व सीएमएचओ उदयपुर डॉ. दिनेश खराड़ी, जनजातीय क्षेत्र विकास उदयपुर के अतिरिक्त आयुक्त महावीर खराड़ी, किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर ईश्वरी नंद गिरी जी, बड़ा राम द्वारा से राम स्नेही जी महाराज के साथ ही मेवाड़ के विभिन्न मंदिरों के मठाधीश, पीठाधीश एवं पुजारीगण तथा मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष बालू सिंह कानावत पदाधिकारियों के साथ उपस्थित हुए जहां दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की मेवाड़ राजपरिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने के लिए धैर्य एवं संबल बंधाया। राजमहल में श्रद्धा, शोक और आत्मीय स्मृतियों से ओतप्रोत भावपूर्ण वातावरण रहा।

