LOADING

Type to search

टैक्सी चालकों ने विधायक मीणा को सौंपा ज्ञापन

Local

टैक्सी चालकों ने विधायक मीणा को सौंपा ज्ञापन

Share


खेरवाड़ा (फूल शंकर डामोर): टैक्सी चालक यूनियन के प्रतिनिधियों ने गिर्वा पंचायत समिति कार्यालय पहुंचकर उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा को ज्ञापन सौंपा। चालकों ने पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों पर जबरन वाहनों के चालान बनाने तथा चालकों से कथित तौर पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। यूनियन ने विधायक से संबंधित विभागों के अधिकारियों को पाबंद करने की मांग की। चालकों का कहना है कि लगातार कार्रवाई और कथित दुर्व्यवहार से वे परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो टैक्सी चालक आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

सुंदरा में ग्रामीण फॉलोअप शिविर आज

खेरवाड़ा (फूल शंकर डामोर): उपखंड खेरवाड़ा की ग्राम पंचायत सुंदरा में 13 अगस्त को ग्रामीण फॉलोअप शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह पंचायत भवन में होगा। इसमें पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण अपने विभाग से संबंधित कार्यों के लिए आवेदन और आवश्यक कार्रवाई करवा सकेंगे। ग्राम पंचायत प्रशासक सुप्रिया मीणा ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं और लंबित कार्यों को लेकर ग्रामीणों को सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने पंचायत क्षेत्र के सभी ग्रामीणों से शिविर में पहुंचकर अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्य करवाने का आह्वान किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *