LOADING

Type to search

बोट पॉलिसी पर पर्यटन कारोबारियों ने दिए सुझाव

Business

बोट पॉलिसी पर पर्यटन कारोबारियों ने दिए सुझाव

Share

उदयपुर, 12 अगस्त: प्रस्तावित बोट पॉलिसी को लेकर होटल एवं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े स्टेकहोल्डर्स की बैठक उदयविलास में हुई। होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान के सचिव राकेश चौधरी ने बताया कि बैठक में पॉलिसी के विभिन्न प्रावधानों पर चर्चा कर हितधारकों ने अपनी आपत्तियां और सुझाव दिए। इन्हें संकलित कर संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है। प्रतिनिधियों ने कहा कि उदयपुर की झीलें और बोट संचालन पर्यटन की प्रमुख पहचान हैं। इसलिए झीलों के संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन और पर्यटन उद्योग की जरूरतों को ध्यान में रखकर व्यावहारिक एवं पर्यटन हितैषी नीति बनाई जानी चाहिए। बैठक में यूसीसीआई, होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान, होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान उदयपुर डिवीजन, होटल एसोसिएशन उदयपुर, यूनाइटेड होटलियर्स उदयपुर सहित प्रमुख होटल समूहों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *