टीबी मुक्त भारत अभियान: 100 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ, निक्षय वाहन रवाना
Share
उदयपुर, 25 मार्च: विश्व टीबी दिवस पर उदयपुर में “टीबी मुक्त भारत अभियान” के 100 दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिला क्षय निवारण केंद्र से डॉ. अशोक आदित्य और डॉ. पियूष सोनी ने निक्षय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उच्च जोखिम क्षेत्रों में लगेंगे आरोग्य शिविर
अभियान के तहत चिन्हित गांवों और शहरी क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें टीबी स्क्रीनिंग के साथ ही Hb, शुगर, बीपी, BMI और एक्स-रे जांच की जाएगी। संदिग्ध मामलों में NAAT टेस्ट कर तुरंत मुफ्त उपचार दिया जाएगा।
जनभागीदारी से बनेगा जनआंदोलन
अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य टीबी की शीघ्र पहचान और उपचार सुनिश्चित करना है। छात्रावास, जेल, वृद्धाश्रम जैसे सामूहिक निवास स्थलों पर विशेष फोकस रहेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें।
