LOADING

Type to search

21वीं सदी हिंदुस्तान की होगी: डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़

Local

21वीं सदी हिंदुस्तान की होगी: डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़

Share


उदयपुर, 29 मार्च: उदयपुर में फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) द्वारा प्रताप गौरव केंद्र में आयोजित ‘फोर्टी एक्सीलेंस अवार्ड-2026’ समारोह में डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने कहा कि 19वीं सदी ब्रिटेन, 20वीं सदी अमेरिका की रही, लेकिन 21वीं सदी हिंदुस्तान की होगी और यह शिक्षा व व्यापार के माध्यम से संभव होगा।
उन्होंने कहा कि जब मेवाड़ राजपरिवार ने होटल इंडस्ट्री में कदम रखा तो आलोचना हुई, लेकिन दृढ़ संकल्प के चलते आज उदयपुर वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि व्यापार में दूरदर्शिता और फैसलों पर अडिग रहना सफलता की कुंजी है।
समारोह में उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उद्योगपति पूनम कुलरिया ने कहा कि उद्यमियों को अपने पैतृक गांवों को भी रोजगार से जोड़ना चाहिए, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके। उन्होंने बताया कि वे अपने गांव नोखा में उद्योग स्थापित कर हजारों लोगों को रोजगार देने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा कि यह मंच देशभर की प्रतिभाओं को सम्मानित कर गौरव महसूस करता है। वहीं चेयरमैन प्रवीण सुथार ने आयोजन को सफल बताते हुए भविष्य में इसे और व्यापक स्तर पर आयोजित करने की बात कही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *