LOADING

Type to search

राहुल गांधी की ‘हताशा’ अब देश देख रहा: सीएम भजनलाल

political

राहुल गांधी की ‘हताशा’ अब देश देख रहा: सीएम भजनलाल

Share

डूंगरपुर में बोले- कांग्रेस ने कई बार लॉन्च किया, हर बार जनता ने नकारा
डूंगरपुर, 22 मई:
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि देश की जनता, सेना, शीर्ष नेतृत्व और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना अब राहुल गांधी की आदत बन चुकी है। उन्होंने कहा कि लगातार राजनीतिक असफलताओं के कारण राहुल गांधी पूरी तरह “फ्रस्ट्रेशन” में हैं और उनकी यह हताशा अब देश के सामने खुलकर दिखाई दे रही है।
डूंगरपुर जिले के धम्बोला गांव में शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी को बार-बार लॉन्च करने की कोशिश कर रही है, लेकिन जनता हर बार उन्हें नकार देती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को अब आत्ममंथन करना चाहिए कि आखिर देशभर में उसका राजनीतिक आधार लगातार क्यों सिमटता जा रहा है।
“देश से माफी मांगें राहुल गांधी”
मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी जिस प्रकार की भाषा और बयानबाजी करते हैं, वह लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की जनता, सेना और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करने वाले बयानों के लिए राहुल गांधी को तुरंत देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।
सीएम शर्मा ने कहा कि जो कांग्रेस कभी पंचायत से लेकर संसद तक मजबूत स्थिति में थी, आज वही पार्टी लगातार कमजोर हो रही है। इसके पीछे राहुल गांधी की बयानबाजी और राजनीतिक कार्यशैली बड़ी वजह है।
“जनता चुनाव में देती रही जवाब”
मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी खुद को भले जनता से बड़ा समझते हों, लेकिन भारत की जनता हर चुनाव में उन्हें जवाब देती आई है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ऐसी मानसिकता को कभी स्वीकार नहीं करेगी और आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देती रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *