LOADING

Type to search

दिनदहाड़े चांदी लूटकांड का मुख्य सरगना गिरफ्तार

crime

दिनदहाड़े चांदी लूटकांड का मुख्य सरगना गिरफ्तार

Share

कूण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक किलो चांदी बरामद; अन्य आरोपी की तलाश जारी
लसाड़िया/सलूंबर, 9 जून:
कूण थाना पुलिस ने व्यापारी से हुई दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए मामले के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट की एक किलो चांदी भी बरामद की है। वहीं, मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
जंगलों में छिपा था आरोपी, घेराबंदी कर दबोचा
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अम्बालाल मीणा (21) पुत्र मांगीलाल मीणा निवासी डुमातालाब फलां, थाना कूण, घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह जंगलों और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में छिपा हुआ था। पुलिस टीम ने लगातार तीन-चार दिनों तक संभावित ठिकानों पर दबिश दी और आखिरकार घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
5 किलो चांदी लूटने की वारदात में था मास्टरमाइंड
गौरतलब है कि 17 मई को एक व्यापारी से करीब 5 किलो चांदी के जेवरात से भरा बैग लूट लिया गया था। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों, साइबर इनपुट और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है तथा लूटे गए जेवरात और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर चुकी है।
जांच में सामने आया कि अम्बालाल मीणा ही पूरे लूटकांड का मुख्य सरगना था। उसी ने वारदात की योजना बनाकर अन्य आरोपियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पूछताछ में पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में थानाधिकारी निलेश कुमार मीणा, हैड कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल चंदूलाल मीणा, गजेन्द्र सिंह और भवानी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *