LOADING

Type to search

रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने प्राचार्य से की शिष्टाचार भेंट

Health

रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने प्राचार्य से की शिष्टाचार भेंट

Share

रेजिडेंट चिकित्सकों के हितों, शैक्षणिक गतिविधियों और संस्थान विकास पर हुई सकारात्मक चर्चा
उदयपुर, 9 जून:
उदयपुर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (यूआरडीए) की नवनिर्वाचित एवं निवर्तमान कार्यकारिणी ने मंगलवार को आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. राहुल जैन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान नई कार्यकारिणी का औपचारिक परिचय कराया गया तथा आगामी कार्यकाल की योजनाओं और रेजिडेंट चिकित्सकों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. दीपेंद्र सेवदा ने बताया कि बैठक में रेजिडेंट चिकित्सकों के कल्याण, शैक्षणिक गतिविधियों को सशक्त बनाने तथा कार्यस्थल की सुविधाओं में सुधार जैसे विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ। नई कार्यकारिणी ने संगठन की भावी कार्ययोजना से भी प्राचार्य को अवगत कराया।
समन्वय और सहयोग पर दिया जोर
प्राचार्य डॉ. राहुल जैन ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी रेजिडेंट चिकित्सकों के हितों की रक्षा के साथ-साथ संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने रेजिडेंट चिकित्सकों और कॉलेज प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग को समय की आवश्यकता बताया।
बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी ने भी संस्थान के विकास, रेजिडेंट चिकित्सकों के कल्याण तथा बेहतर शैक्षणिक एवं कार्य वातावरण के निर्माण के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई इस बैठक को प्रशासन और रेजिडेंट चिकित्सकों के बीच बेहतर संवाद की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *