LOADING

Type to search

गोवर्धन गौशाला में श्रद्धा और उत्साह से सजा “नोवा 56 भोग” महोत्सव

Uncategorized

गोवर्धन गौशाला में श्रद्धा और उत्साह से सजा “नोवा 56 भोग” महोत्सव

Share

गौभक्तों ने श्रमदान कर गौमाता को अर्पित किया छप्पन भोग प्रसाद

उदयपुर, 15 मई : गुरु कमल चंद्रोसन गो सेवा ट्रस्ट की ओर से संचालित “छप्पन भोग सेवा प्रकल्प” के तहत गोवर्धन गौशाला, कुंतवास (भींडर) में “नोवा 56 भोग” कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौभक्तों ने भाग लेकर गौमाता की पूजा-अर्चना की और जयकारों के बीच छप्पन भोग अर्पित किया।ट्रस्ट संस्थापक संजय जैन ने बताया कि सभी गौभक्तों ने श्रमदान करते हुए गौमाता को प्रसाद ग्रहण कराया। सेवा प्रकल्प के ब्रांड एंबेसडर जिनेंद्र शास्त्री ने वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़कर आयोजन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गौशाला समिति अध्यक्ष लाल सिंह शक्तावत ने की, जबकि मुख्य अतिथि अरुण कोठारी रहे। आयोजन में ग्रामीणजन, माताएं-बहनें और गौसेवकों की बड़ी भागीदारी रही।वक्ताओं ने बताया कि कुंतवास की यह गौशाला मात्र दो वर्षों में जनसहयोग से आदर्श गौशाला के रूप में पहचान बना चुकी है। अंत में सेवा प्रकल्प व्यवस्थापक तरुण ने सभी अतिथियों और ग्रामवासियों का आभार जताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *