LOADING

Type to search

कांग्रेस की राजनीति का सिद्धांत अराजकता फैलाना, शून्य वाले कभी हीरो नहीं बन सकते : डॉ. रावत

political

कांग्रेस की राजनीति का सिद्धांत अराजकता फैलाना, शून्य वाले कभी हीरो नहीं बन सकते : डॉ. रावत

Share

तेलंगाना के कड़ताल में सांसद के नेतृत्व में निकला लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ मार्च; दो नवंबर से ओडिशा दौरा
उदयपुर, 1 नवंबर:
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसकी राजनीति का सिद्धांत अराजकता फैलाना है। उन्होंने विभिन्न राज्यों के एमएलसी चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि बिहार, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस को शून्य मिला है। शून्य वाले कभी हीरो नहीं बन सकते। देश में हीरो तो एक ही हैं और वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। डॉ. रावत रविवार को तेलंगाना के कड़ताल में आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ मार्च को संबोधित कर रहे थे।
डॉ. रावत इन दिनों विभिन्न राज्यों के दौरे पर हैं और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठकें कर रहे हैं। तेलंगाना पहुंचने पर हैदराबाद में उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान कई किलो वजनी पुष्पहार जेसीबी की सहायता से पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद कड़ताल में उनके नेतृत्व में मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में एसटी मोर्चा के सदस्य और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
जनजातीय मुद्दों पर संगठनात्मक बैठक
डॉ. रावत ने तेलंगाना प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भी भाग लिया। उन्होंने भाजपा कार्यालय, हैदराबाद में अनुसूचित जनजाति से जुड़े कार्यक्रम और संगठनात्मक बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 11 से 18 नवंबर तक देशभर में जनजाति गौरव सप्ताह मनाने की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ। डॉ. रावत ने कहा कि भाजपा का अभियान लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और राजनीतिक अराजकता के खिलाफ जनजागरण का हिस्सा है। सोमवार, 2 नवंबर को वे ओडिशा के दौरे पर रहेंगे, जहां भुवनेश्वर में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक लेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *