LOADING

Type to search

राजस्थान होटलियर क्लब की नई कार्यकारिणी घोषित

Local

राजस्थान होटलियर क्लब की नई कार्यकारिणी घोषित

Share

होटल उद्योग को मजबूत करने और पर्यटन विकास को गति देने पर जोर
उदयपुर, 18 अप्रैल:
उदयपुर के होटल एवं पर्यटन उद्योग को संगठित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से राजस्थान होटलियर क्लब की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। यह घोषणा माली कॉलोनी स्थित होटल डी ग्लांस में आयोजित बैठक के दौरान की गई, जिसमें क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
नई कार्यकारिणी में करण सिंह चंपावत को अध्यक्ष, लाल सिंह झाला को उपाध्यक्ष, रेहान अली को सचिव तथा नरपत सिंह दुलावत को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। क्लब के संस्थापक सदस्य रजनीकांत शर्मा, नरेंद्र मेहता और सुरेंद्र सिंह मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे। बैठक में शिवराज सिंह, निशा राठौर, करण सिंह सिसोदिया, गजेंद्र सिंह, हेमंत सिंह, किशन खरवड़ और रोहित जैन सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में क्लब की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई और उदयपुर में पर्यटन विकास को नई गति देने के उपायों पर चर्चा हुई। सदस्यों ने होटल उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा पर्यटन के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। नई टीम से होटल व्यवसायियों को बेहतर समन्वय और पर्यटन क्षेत्र को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *