LOADING

Type to search

उदयपुर में हजारों श्रद्धालुओं ने किया नवकार जापत्र

Local

उदयपुर में हजारों श्रद्धालुओं ने किया नवकार जापत्र

Share

विश्व शांति के लिए एक ड्रेस कोड में जुटा जैन समाज, अनुशासित आयोजन
उदयपुर, 9 अप्रैल:
विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर गुरुवार को उदयपुर में जैन समाज के हजारों श्रद्धालुओं ने सामूहिक नवकार जाप कर विश्व शांति और सद्भाव की कामना की। आयोजन फतह स्कूल ग्राउंड पर करीब 60 हजार वर्गफीट के भव्य पांडाल में हुआ, जहां एक समान ड्रेस कोड में समाजजन अनुशासन के साथ शामिल हुए।
मंच से नवकार महामंत्र का उच्चारण किया गया, जिसका पांडाल में मौजूद श्रावक-श्राविकाओं ने सामूहिक रूप से अनुसरण किया। पूरे आयोजन में शांति, श्रद्धा और एकजुटता का विशेष माहौल रहा।
कार्यक्रम का आयोजन जीतो संस्था की ओर से किया गया, जिसमें चेयरमैन यशवंत आंचलिया और सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत सहित बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और युवा शामिल हुए। यह आयोजन विश्व के 108 देशों में एक साथ किया गया, जिसमें उदयपुर की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *