LOADING

Type to search

पुलिया से नदी में गिरा ट्रैक्टर, चाचा-भतीजे की मौत

crime

पुलिया से नदी में गिरा ट्रैक्टर, चाचा-भतीजे की मौत

Share

बकरियों को बचाने में गई दो जिंदगियां; खेत के लिए बीज डालने की मशीन लेकर लौट रहे थे
प्रतापगढ़, 30 जून
: धरियावद क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बकरियों को बचाने के प्रयास ने चाचा-भतीजे की जान ले ली। दासगुड़ा और कल्याणपुर के बीच सुकली नदी की पुलिया पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर नदी में जा गिरा, जिससे चालक लक्ष्मण मीणा और उसके 12 वर्षीय भतीजे रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों धरियावद से खेत में बीज डालने की मशीन ठीक करवाकर गांव लौट रहे थे।
धरियावद थाना अधिकारी हजारीलाल ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे पुलिया पर अचानक ट्रैक्टर के सामने बकरियां आ गईं। उन्हें बचाने के प्रयास में चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और ट्रैक्टर सीधे नदी में जा गिरा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को सीधा कर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।
भोजपुर सरपंच कालूराम मीणा ने बताया कि लक्ष्मण सुबह खेत के लिए मशीन ठीक कराने निकला था। उसका भतीजा रामलाल भी साथ घूमने की जिद कर ट्रैक्टर में बैठ गया था। लक्ष्मण के परिवार में तीन बेटियां और चार माह का एक बेटा है, जबकि आठवीं कक्षा उत्तीर्ण रामलाल के माता-पिता मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही धरियावद विधायक थावरचंद डामोर अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *