LOADING

Type to search

पिछोला किनारे अवैध निर्माण पर निगम का शिकंजा

Local

पिछोला किनारे अवैध निर्माण पर निगम का शिकंजा

Share

लीला होटल के पास बिना स्वीकृति तीन और चार मंजिला भवनों की छत पंचर, होटल निर्माण की आशंका
उदयपुर, 30 जून:
झीलों की नगरी में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछोला झील के समीप अमराई घाट क्षेत्र में बिना स्वीकृति बनाए जा रहे दो बहुमंजिला भवनों की छतें पंचर कर दीं। लीला होटल के पास नागानगरी क्षेत्र में चल रहे इन निर्माणों को लेकर पहले नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन निर्माण कार्य नहीं रुकने पर निगम ने जाब्ते के साथ कार्रवाई की।त्र
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर राजस्व शाखा की टीम, जिसमें विजय जैन और राहुल मीणा शामिल थे, मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि एक भवन का निर्माण भूतल सहित तीन मंजिल तथा दूसरे का भूतल सहित चार मंजिल तक बिना स्वीकृति के किया जा चुका था। निगम को आशंका है कि दोनों भवनों में होटल विकसित किया जा रहा था।
सात दिन में मांगा था जवाब
निगम ने पूर्व में आसिफ खान और अब्दुल रशीद को नोटिस जारी कर सात दिन में निर्माण स्वीकृति से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। निर्धारित अवधि में दस्तावेज नहीं देने पर टीम ने दोनों भवनों की छतों को पंचर कर अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। निगम ने स्पष्ट किया कि शहर में नियम विरुद्ध निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *