LOADING

Type to search

लोहे की रॉड से व्यापारी पर ताबड़तोड़ हमला, CCTV आया सामने

crime

लोहे की रॉड से व्यापारी पर ताबड़तोड़ हमला, CCTV आया सामने

Share

पड़ोसी दुकानदार ने दुकान बंद करते समय किया हमला, मेडिकल रिपोर्ट के बाद हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी
उदयपुर, 3 अगस्त:
धानमंडी थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले व्यापारी साहिल जैन पर हुए जानलेवा हमले का सीसीटीवी वीडियो सोमवार को सामने आया। वीडियो में पड़ोसी दुकानदार शिवम शटर बंद करने वाली लोहे की रॉड से साहिल जैन पर ताबड़तोड़ वार करता दिखाई दे रहा है। हमले में साहिल का चेहरा गंभीर रूप से घायल हो गया और वह खून से लथपथ हो गया।
घटना 29 जुलाई की रात करीब 9 बजे की है। दोनों की तेल-घी की दुकानें आमने-सामने हैं। पुलिस के अनुसार दुकान बंद करने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपी ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मामले की जांच कर रहे एएसआई नरेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी को पहले तहसीलदार कोर्ट में पेश किया गया, जहां 10 हजार रुपए के जुर्माने और छह माह के लिए पाबंद करने के आदेश के बाद उसे रिहा कर दिया गया। बाद में मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोटों की पुष्टि होने पर एफआईआर में हत्या के प्रयास (बीएनएस की संबंधित धारा) जोड़ी गई। इसके बाद 31 जुलाई को आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
इधर, पीड़ित परिवार पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट है। परिवार ने एसपी डॉ. अमृता दुहन को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के उदयपुर दौरे के दौरान भी उन्हें ज्ञापन सौंपा गया था।
पीड़ित के पिता जयवंत जैन ने शिकायत में बताया कि उनका बेटा साहिल रोज की तरह दुकान बंद कर रहा था, तभी आरोपी ने पीछे से लोहे की रॉड से हमला कर दिया। उन्होंने आरोपी के माता-पिता पर भी मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम और वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *