LOADING

Type to search

फतहसागर झील में व्यापारी के डूबने की आशंका

Local

फतहसागर झील में व्यापारी के डूबने की आशंका

Share

7 घंटे चला रेस्क्यू, नहीं मिला कोई सुराग; सोमवार को फिर होगी तलाश
उदयपुर, 17 मई:
उदयपुर की फतहसागर झील में रविवार को एक व्यापारी के डूबने की आशंका के बाद दिनभर रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। नागरिक सुरक्षा विभाग की गोताखोर टीम ने सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक झील के अलग-अलग हिस्सों में लगातार तलाश की। अब सोमवार को दोबारा सर्च अभियान चलाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार अशोकनगर निवासी ललित मेहता (62) पिछले करीब 20 वर्षों से नियमित तैराकी करते थे और अन्य लोगों को भी तैरना सिखाते थे। वे धानमंडी में अनाज ट्रेडिंग का व्यवसाय करते थे। रविवार सुबह करीब 8 बजे वे रोज की तरह फतहसागर पहुंचे थे।
करीब डेढ़ घंटे तक फोन रिसीव नहीं होने पर परिजन झील पहुंचे, जहां उनकी कार, कपड़े और अन्य सामान मिला। इसके बाद अंबामाता थाना पुलिस और नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
सीसीटीवी फुटेज में भी मेहता सुबह व्यायाम करने के बाद झील में उतरते दिखाई दिए। आशंका जताई जा रही है कि लंबी दूरी तक तैरते समय वे झाड़ियों में फंस गए होंगे। दिनभर पत्नी और बेटे सहित परिजन झील किनारे मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *