LOADING

Type to search

कार-ट्रक की भीषण टक्कर में मुंबई के हीरा व्यापारी समेत दो की मौत

crime

कार-ट्रक की भीषण टक्कर में मुंबई के हीरा व्यापारी समेत दो की मौत

Share

150 फीट गहरी खाई में गिरीं दोनों गाड़ियां, एक कारोबारी गंभीर घायल; चालक फरार
प्रतापगढ़, 01 जून:
चित्तौड़गढ़-बांसवाड़ा नेशनल हाईवे (एनएच-56) पर सोमवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में मुंबई के एक हीरा व्यापारी और कार चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद ट्रक कार को घसीटते हुए करीब 150 फीट गहरी खाई में ले गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।


कार को घसीटते हुए खाई में ले गया ट्रक
पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 5 बजे सुहागपुरा क्षेत्र में पाडलिया जीएसएस के पास हुआ। निर्माण कार्य में उपयोग होने वाला मिक्सर ट्रक प्रतापगढ़ से बांसवाड़ा की ओर जा रहा था, जबकि मुंबई से आ रही अर्टिगा कार बांसवाड़ा की तरफ बढ़ रही थी। आमने-सामने की जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरे। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए।
ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू अभियान
घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में मुंबई निवासी हीरा व्यापारी घनश्याम मोडिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल चालक भावेश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
जमीन विवाद के सिलसिले में आ रहे थे प्रतापगढ़
घायल हीरा कारोबारी राजकुमार मूणत ने बताया कि वह अपने मित्र घनश्याम मोडिया के साथ मुंबई से प्रतापगढ़ पुश्तैनी जमीन विवाद के मामले में आ रहे थे। घर पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *