LOADING

Type to search

फूलों की घाटी में टूरिस्ट्स के सामने आए 2 लेपर्ड

Local

फूलों की घाटी में टूरिस्ट्स के सामने आए 2 लेपर्ड

Share

अचानक आमना-सामना होने से सहमे पर्यटक; वन विभाग ने 20 मिनट तक रोकी एंट्री, पहाड़ी की ओर चले गए दोनों पैंथर
उदयपुर, 11 अगस्त:
उदयपुर की प्रसिद्ध फूलों की घाटी में सोमवार दोपहर पर्यटकों के सामने अचानक दो लेपर्ड आ जाने से हड़कंप मच गया। दोनों लेपर्ड सड़क पर कुछ देर तक दिखाई दिए। उन्हें देखकर पर्यटक जहां थे, वहीं रुक गए। सूचना मिलते ही वन विभाग ने सतर्कता बरतते हुए नए पर्यटकों की एंट्री करीब 20 मिनट तक रोक दी। कुछ देर बाद दोनों लेपर्ड आगे बढ़ते हुए पहाड़ी क्षेत्र की ओर चले गए। मौके पर मौजूद पर्यटकों ने इस रोमांचक घटनाक्रम के वीडियो भी बनाए।
सूचना मिलते ही वन विभाग हुआ अलर्ट
फूलों की घाटी का संचालन करने वाली अंबेरी वन सुरक्षा समिति के सदस्य किशनलाल ने दोपहर करीब 12 बजे वनपाल पंकज खटीक को लेपर्ड मूवमेंट की सूचना दी। वनपाल ने मौके पर पहुंचकर लोगों को जहां हैं, वहीं रुकने के निर्देश दिए और लेपर्ड की दिशा में किसी को जाने से रोका। साथ ही नए पर्यटकों की एंट्री बंद करवा दी गई।
इलाके में 5-6 लेपर्ड का मूवमेंट
वन विभाग के अनुसार वन्यजीव गणना में फूलों की घाटी क्षेत्र में करीब 5 से 6 लेपर्ड पाए गए हैं। इसके चलते यहां अक्सर लेपर्ड का मूवमेंट रहता है। चीरवा घाटी, अंबेरी, जैव विविधता पार्क और पुरोहितों का तालाब क्षेत्र तक भी इनकी आवाजाही रहती है।
2018 में पर्यटकों के लिए खुली थी फूलों की घाटी
चीरवा टनल बनने के बाद पुराने घाट सेक्शन को बंद कर वन विभाग ने यहां फूलों की घाटी विकसित की। 3 अगस्त 2018 को इसे पर्यटकों के लिए खोला गया। यहां जिपलाइन, स्काई साइकिलिंग, बाली झूला और वॉल क्लाइंबिंग जैसी एडवेंचर गतिविधियां भी संचालित होती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *