सोनम वांगचुक के समर्थन में दो बहनों ने रखा 12 घंटे का उपवास
Share
राजसमंद, 15 जुलाई: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के अनिश्चितकालीन अनशन के समर्थन में राजसमंद की माही कोलोस्सिया और भूमिका कोलोस्सिया ने बुधवार को 12 घंटे का उपवास रखा। दोनों बहनों ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से उठाई जा रही जनहित और पर्यावरण संरक्षण की आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से आंदोलनकारियों की मांगों पर सकारात्मक पहल करने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक रहना चाहिए और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए।
