LOADING

Type to search

बाइक-स्कूटी की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

crime

बाइक-स्कूटी की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

Share

एक ने मौके पर तोड़ा दम, दूसरे की अस्पताल में मौत; ओड़ा बड़ा के पास हुआ हादसा
डूंगरपुर, 21 अक्टूबर।
बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में ओड़ा बड़ा के पास मंगलवार देर रात बाइक और स्कूटी की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार एक युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि उसके गंभीर घायल साथी की अस्पताल में मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस बाइक सवार के बारे में जानकारी जुटा रही है।
पुलिस के अनुसार कनबा निवासी रितेश (25) पुत्र नटवरलाल साद अपने साथी किंचित पुत्र गोवर्धन प्रजापत के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान ओड़ा बड़ा के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवकों के सिर, हाथ-पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कनबा चौकी से एएसआई संतोष कुमार मौके पर पहुंचे। स्कूटी सवार रितेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल किंचित को डूंगरपुर अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों शव डूंगरपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और बाइक सवार के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *