LOADING

Type to search

तीन वाहनों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

crime

तीन वाहनों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

Share

बाइक-स्कूटी टकराने के बाद दूसरी मोटरसाइकिल भी भिड़ी, एक गंभीर घायल रेफर
डूंगरपुर, 19 जून :
डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बालाडिट गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दो बाइक और एक स्कूटी के बीच हुई भीषण टक्कर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस के अनुसार बोरी गांव निवासी सुशील कटारा स्कूटी से बालाडिट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसी समय पीछे से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से जा भिड़ी। तीनों वाहनों की भिड़ंत में स्कूटी सवार सुशील कटारा और बाइक सवार सतिरामपुर निवासी कन्हैयालाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुशील कटारा और कन्हैयालाल को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में थाणा निवासी महिपाल बरांडा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च केंद्र रेफर किया गया है।
पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *