LOADING

Type to search

तालाब में डूबने से युवक की मौत

Local

तालाब में डूबने से युवक की मौत

Share

दोस्तों के साथ घूमने गया था, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाया
राजसमंद, 19 जून:
राजसमंद जिले के दिवेर थाना क्षेत्र में घूमने गए एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसा छापली महादेवजी की नाल स्थित हरि सागर तालाब पर हुआ, जहां दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे युवक का अचानक पैर फिसल गया।
पुलिस के अनुसार छापली कानावास निवासी 21 वर्षीय मोहन सिंह अपने दोस्तों के साथ हरि सागर तालाब क्षेत्र में गया था। इस दौरान वह तालाब की पाल पर खड़ा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में गिर गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह देखते ही देखते पानी में डूब गया।
घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दिवेर थाना पुलिस को जानकारी दी। हेड कांस्टेबल शिवसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। ग्रामीणों और रेस्क्यू टीम के संयुक्त प्रयास से काफी मशक्कत के बाद युवक का शव तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को देवगढ़ अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाकर पोस्टमार्टम कराया तथा बाद में परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *