LOADING

Type to search

उदयपुर ध्यान महोत्सव 9 से 11 अप्रैल तक, निःशुल्क सत्रों में मिलेगा मार्गदर्शन

Local

उदयपुर ध्यान महोत्सव 9 से 11 अप्रैल तक, निःशुल्क सत्रों में मिलेगा मार्गदर्शन

Share

ब्रह्म ऋषि प्रेमनाथ जी सहित वरिष्ठ साधक देंगे ध्यान-योग का प्रशिक्षण
उदयपुर, 31 मार्च:
शहर में 9 से 11 अप्रैल तक तीन दिवसीय “उदयपुर ध्यान महोत्सव” का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य परिवार, समाज और विश्व में शांति का संदेश फैलाना है। महोत्सव के सभी कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क रखे गए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
आयोजक डॉ. निहाल जैन ने बताया कि महोत्सव में ब्रह्म ऋषि प्रेमनाथ जी सहित कई वरिष्ठ साधकों का मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को ध्यान, योग और आत्मिक शांति से जोड़कर जीवन में संतुलन और सकारात्मकता लाना है।
तीन दिन ऐसे होंगे कार्यक्रम
महोत्सव का शुभारंभ 9 अप्रैल को सुबह 7 बजे समग्रम इको पिरामिड, शोभागपुरा पंचायत के सामने होगा। इस दिन ऊर्जा योग, एकत्व योग और उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा।
10 अप्रैल को सुबह 6 से 8 बजे तक फतेहसागर ओवरफ्लो पॉइंट पर विशेष ध्यान सत्संग होगा।
वहीं 11 अप्रैल को पिछोला झील स्थित मांगी का मंदिर परिसर में प्रातःकालीन ध्यान सत्र आयोजित किया जाएगा।
तनावमुक्त जीवन के लिए ध्यान जरूरी
ब्रह्म ऋषि प्रेमनाथ जी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ध्यान व्यक्ति को मानसिक शांति और आंतरिक शक्ति प्रदान करता है। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस जन-जागरण अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *