LOADING

Type to search

उदयपुर की अंजलि कुमावत ने क्षेत्रीय स्तर पर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तर के लिए हुईं चयनित

Local

उदयपुर की अंजलि कुमावत ने क्षेत्रीय स्तर पर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तर के लिए हुईं चयनित

Share

उदयपुर, 15 जून: द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की उदयपुर शाखा के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है कि शाखा की छात्रा अंजलि कुमावत ने कानपुर में आयोजित क्षेत्रीय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए फर्स्ट रनर-अप का स्थान प्राप्त किया।
उदयपुर शाखा अध्यक्ष सीए चिराग धर्मावत ने बताया कि इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ अंजलि ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। आईसीएआई द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता एवं प्रभावी संप्रेषण कौशल को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित की जाती है। अंजलि की इस सफलता ने उदयपुर शाखा एवं राजस्थान का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर आईसीएआई उदयपुर शाखा के अध्यक्ष सीए चिराग धर्मावत ने अंजलि कुमावत को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता उदयपुर शाखा के विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम एवं समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अंजलि राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उदयपुर एवं राजस्थान का नाम रोशन करेंगी।
उदयपुर शाखा की सीकासा के अध्यक्ष सीए धर्मेन्द्र कोठारी ने अंजलि को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी सीए विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास एवं संप्रेषण कौशल को भी विकसित करने तथा आईसीएआई की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया।
उदयपुर शाखा के पदाधिकारियों सीए सौरभ गोलछा, सीए कपिल कुमार जोशी, सीए अरुणा गेलड़ा एवं सीए राहुल माहेश्वरी ने भी अंजलि को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनकी निरंतर सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर उदयपुर सिकासा समिति के सदस्य मनुश्री कोठारी, मनीषा डांगी, कोमल वैष्णव, राहुल सुथार एवं नरपत सिंह चडाना ने भी अंजलि कुमावत को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *