LOADING

Type to search

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व सामूहिक योगाभ्यास आयोजित

Local

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व सामूहिक योगाभ्यास आयोजित

Share

योग को दैनिक जीवन में अपनाने का लिया संकल्प
उदयपुर, 15 जून:
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार प्रातः अमरकजी महादेव मंदिर परिसर में योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों, योग साधकों एवं वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया।
नोडल प्रभारी डॉ. विष्णु बंशीवाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए ब्लॉक स्तर पर नियमित पूर्वाभ्यास कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।
उन्होंने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है तथा प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया।
योग प्रशिक्षक इरफान खान, शुभम पुरबिया, वर्षा राव एवं कर्मप्रिय सालवी ने योगाभ्यास का संचालन किया, जबकि आयुर्वेद नर्स प्रेमलता अहीर ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.बी. शर्मा तथा पशुपालन विभाग के नोडल प्रभारी डॉ. दत्तात्रेय ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं योग संदेश के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनों से 21 जून को आयोजित मुख्य योग दिवस कार्यक्रम में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *