LOADING

Type to search

शिक्षकों की कमी और जर्जर स्कूल भवन पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

education

शिक्षकों की कमी और जर्जर स्कूल भवन पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Share

मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, रिक्त पद भरने और नया भवन बनाने की मांग
डूंगरपुर, 28 जुलाई: डूंगरपुर
जिले की ग्राम पंचायत छैला खेरवाड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी और जर्जर भवन की समस्या को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल समाधान की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय लंबे समय से शिक्षकों के अभाव और मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल में प्रिंसिपल, व्याख्याता (राजनीति विज्ञान), वरिष्ठ अध्यापक (गणित), अध्यापक लेवल-2 (हिंदी) तथा अध्यापक लेवल-1 के पद लंबे समय से रिक्त हैं। इसके अलावा अंग्रेजी विषय की अध्यापिका उदयपुर में प्रतिनियुक्ति पर होने से अंग्रेजी की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय का पुराना भवन पहले ही ‘नकारा’ घोषित किया जा चुका है। इस भवन में संचालित होने वाली छह कक्षाओं के विद्यार्थियों को अब अन्य कक्षाओं के साथ बैठाकर पढ़ाया जा रहा है, जिससे शिक्षण व्यवस्था अव्यवस्थित हो गई है और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों की प्रमुख मांगें
विद्यालय के सभी रिक्त शिक्षकों के पद तत्काल भरे जाएं।
प्रतिनियुक्ति पर गई अंग्रेजी अध्यापिका की व्यवस्था की जाए।
जर्जर एवं नकारा घोषित भवन को हटाकर नया भवन बनाया जाए।
शिक्षण व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *