LOADING

Type to search

पैर कटकर अलग हुआ, शवों के चिथड़े उड़े

crime

पैर कटकर अलग हुआ, शवों के चिथड़े उड़े

Share

ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत दो महिलाओं की मौत
राजसमंद, 28 जुलाई:
राजसमंद जिले के कांकरोली थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मेनिया के पास संतोषपुरा गांव की गर्भवती अनु बंजारा को सोमवार शाम परिजन आरके राजकीय अस्पताल लेकर आए थे। रात करीब तीन बजे उसने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अलका सेन, सुआ देवी बंजारा और शैतान बंजारा बाइक से गांव लौट रहे थे।
मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे आरके अस्पताल से लगभग एक किलोमीटर दूर धोइंदा कट के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार शैतान सड़क किनारे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सुआ देवी और अलका सेन ट्रेलर की चपेट में आ गईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक और कांकरोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल शैतान को उपचार के लिए आरके अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों महिलाओं के शवों का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
कांकरोली थाना प्रभारी सरोज बैरवा ने बताया कि ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है तथा फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *