LOADING

Type to search

घर में घुसकर महिला से गैंगरेप, जाते समय बकरा भी चुरा ले गए

crime

घर में घुसकर महिला से गैंगरेप, जाते समय बकरा भी चुरा ले गए

Share

तीन नामजद आरोपियों पर बंधक बनाकर वारदात का आरोप, एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य; तलाश में पुलिस टीमें0
उदयपुर, 24 अगस्त:
उदयपुर जिले में घर में घुसकर अकेली रह रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। महिला ने गांव के ही तीन युवकों पर रात में घर में जबरन घुसने, बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वारदात के बाद आरोपी आंगन में बंधा बकरा भी लेकर फरार हो गए।0
रात 2 बजे घर में घुसने का आरोप
पुलिस के अनुसार महिला घर में अकेली रहती है। शिकायत में उसने बताया कि तीनों आरोपी रात करीब 2 बजे घर में घुसे और उसे डराते-धमकाते हुए बंधक बना लिया। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जाते समय आरोपियों ने आंगन में बंधा बकरा भी चुरा लिया। महिला ने रविवार को थाने पहुंचकर तीनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य
डीएसपी अर्जुन सिंह ने बताया कि मामले में एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की हैं। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले की जांच के साथ घटनास्थल और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *