LOADING

Type to search

मजदूर-किसानों का ‘जेल भरो’ आंदोलन आज

Local

मजदूर-किसानों का ‘जेल भरो’ आंदोलन आज

Share

उदयपुर: केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में विभिन्न मजदूर, किसान और जनवादी संगठन 10 अगस्त को उदयपुर में ‘जेल भरो’ आंदोलन करेंगे। सीटू जिलाध्यक्ष राजेश सिंघवी ने बताया कि सुबह 11 बजे टाउन हॉल से रैली निकाली जाएगी, जो जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी। यहां प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा और कार्यकर्ता गिरफ्तारी देंगे। संगठनों की प्रमुख मांगों में चार श्रम कोड वापस लेना, कच्ची बस्तियों को पट्टे देना, पथ विक्रेताओं की बेदखली रोकना, पेट्रोल-डीजल व गैस की कीमतें कम करना, बिजली के निजीकरण पर रोक, सार्वजनिक सेवाओं का निजीकरण रोकना और शिक्षा-स्वास्थ्य की बेहतर व्यवस्था शामिल हैं। झाड़ोल, कोटड़ा और गोगुंदा में भी आंदोलन की तैयारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *