LOADING

Type to search

पीएम श्री विद्यालय काया में योग विज्ञान शिविर 21 से

Local

पीएम श्री विद्यालय काया में योग विज्ञान शिविर 21 से

Share

यूथ एंड इको क्लब के तहत नशा मुक्ति व स्वास्थ्य चेतना अभियान, योग दिवस प्रोटोकॉल का होगा पूर्वाभ्यास
काया, 19 अप्रैल:
पीएम श्री यूथ एंड इको क्लब गतिविधि के अंतर्गत स्वास्थ्य चेतना अभियान के तहत पीएम श्री विद्यालय काया में 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक योग विज्ञान शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर प्रतिदिन प्रातः 7 बजे मेजर ध्यानचंद स्टेडियम परिसर में आयोजित होगा, जिसमें पतंजलि योगपीठ के प्रमुख योग प्रशिक्षक अशोक जैन विद्यार्थियों को योगाभ्यास करवाएंगे।
संस्था प्रधान कृष्णकांत शर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास भी कराया जाएगा, ताकि वे योग दिवस कार्यक्रम के लिए बेहतर तैयारी कर सकें। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों, मातृशक्ति एवं पूर्व छात्रों को भी आमंत्रित किया गया है।
शिविर के दौरान विद्यार्थियों को योग और प्राणायाम के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही स्वदेशी अपनाने, नशा मुक्ति, प्लास्टिक मुक्त जीवन, ऊर्जा संरक्षण और सबको शिक्षा जैसे सामाजिक विषयों पर भी संकल्प दिलाया जाएगा।
कृष्णकांत शर्मा ने बताया कि वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रतिदिन सभी प्रतिभागियों द्वारा संपूर्ण वंदेमातरम् का सामूहिक गायन भी किया जाएगा।
योग प्रशिक्षक अशोक जैन ने बताया कि यह शिविर पीएम श्री विद्यालय काया, पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए योगासन, प्राणायाम तथा सूर्य नमस्कार का नियमित अभ्यास कराया जाएगा। अंतिम दिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का सम्मान भी किया जाएगा।
यह शिविर विद्यार्थियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ अनुशासन, सकारात्मक जीवनशैली और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *