LOADING

Type to search

युवक पर जानलेवा हमला, कमर में फंसा चाकू

crime

युवक पर जानलेवा हमला, कमर में फंसा चाकू

Share

एमबी हॉस्पिटल में डॉक्टर ने ऑपरेशन कर बाहर निकाला, प्लॉट के विवाद में किया अटैक
उदयपुर, 10 जुलाई:
उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र की एकलव्य कॉलोनी में शुक्रवार को प्लॉट के विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावर ने इतनी तेज चाकू मारा कि कमर में पूरा चाकू घुस गया और वहीं फंसा रह गया। कमर में फंसे हुए चाकू के साथ ही घायल को गंभीर हालत में एमबी हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद बड़ी मशक्कत से चाकू बाहर निकाला।
मामले में घायल और उनके परिजनों ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। पीड़ित पक्ष ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गाड़ी लेकर जाते भाई पर पीछे से चाकू से हमला किया: पीयूष
घायल के छोटे भाई पीयूष खटीक ने बताया कि हमने लक्ष्मी रावत नाम की महिला से 2014 में प्लॉट खरीदा था। जिसका पेमेंट कर दिया था। उस महिला द्वारा हमसे बिना पूछे उस प्लॉट पर घर बनाया जा रहा है। जिसके लिए हमने उन्हें रोका।
आज भाई गाड़ी लेकर जा रहे थे। तभी महिला के तीन बेटों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू कमर और हाथ पर लगा। भाई पर फायरिंग भी की गई। उनकी हालत गंभीर है। आईसीयू में भर्ती हैं। पीयूष ने पुलिस में मिलीभगत के आरोप लगाए हैं।
पुलिस ने फायरिंग की बात से मना किया
थानाधिकारी दलपत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हमलावरों को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी है। पुलिस उन्हें जल्द गिरफ्तार करेगी। थानाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अभी तक चाकूबाजी की पुष्टि हुई है। फायरिंग जैसी बात सामने नहीं आई है। दोनों पक्षों का एक प्लॉट को लेकर विवाद है। प्लॉट घायल हुए पक्ष ने खरीदा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *