LOADING

Type to search

धर्मांतरण मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

crime

धर्मांतरण मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Share

बांसवाड़ा, 10 जुलाई: जिले में अवैध धर्मांतरण और मारपीट के मामलों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के तहत सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सोहन रावत को गिरफ्तार कर लिया है। इस चर्चित मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता रवि भामोर ने 1 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि कलिंजरा क्षेत्र में कुछ लोग जनजातीय वर्ग और हिंदू धर्म के लोगों को बहला-फुसलाकर तथा प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए सभा आयोजित कर रहे थे। शिकायत में गोकशी की सूचना का भी उल्लेख किया गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक रवि भामोर अपने साथियों प्रशांत तंवर, लव टेलर, आदिश राणावत और अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि उनके साथ गाली-गलौज की गई और लाठियों, पत्थरों तथा धारदार हथियारों से हमला किया गया। इस हमले में कई लोगों को गंभीर चोटें आईं।
पुलिस ने जांच के दौरान पहले ही नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फरार चल रहे सोहन रावत (41) निवासी कुशलगढ़ की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। कुशलगढ़ थाना पुलिस के सहयोग से सज्जनगढ़ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई थानाधिकारी धनपत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *