LOADING

Type to search

डेढ़ माह पुरानी रंजिश बनी मौत की वजह

crime

डेढ़ माह पुरानी रंजिश बनी मौत की वजह

Share

गुजरात में हुए विवाद का बदला लेने घर पहुंचा साथी मजदूर, चाकू मारकर की हत्या
डूंगरपुर, 20 जूल:
रामसागड़ा थाना क्षेत्र के रेंटा जुड़ा गांव में एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच डेढ़ माह पहले गुजरात में मजदूरी के दौरान विवाद हुआ था।
थानाधिकारी कैलाश कुमार के अनुसार मृतक सुखराम आमलिया और आरोपी विश्राम अहारी गुजरात के भुज शहर में एक साथ मजदूरी करते थे। वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। बाद में सुखराम अपने गांव लौट आया था।
शुक्रवार को आरोपी विश्राम सुखराम के घर पहुंचा। पुराने विवाद को लेकर दोनों के बीच फिर बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि विश्राम ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर सुखराम को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ ही समय बाद उसे हिरासत में ले लिया। हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *