LOADING

Type to search

बकरियों को बचाने गई महिला पर लेपर्ड का हमला

Rajasthan

बकरियों को बचाने गई महिला पर लेपर्ड का हमला

Share

साहस दिखाकर किया मुकाबला, लोगों के पहुंचने पर जंगल की ओर भागा वन्यजीव
प्रतापगढ़, 20 जून :
जिले के धमोतर थाना क्षेत्र स्थित मऊड़ीखेड़ा गांव में बकरियां चरा रही एक महिला पर लेपर्ड ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके हाथ, पैर और पेट पर गहरे घाव आए हैं। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बगदी बाई मीणा गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल क्षेत्र में बकरियां चरा रही थीं। इसी दौरान अचानक एक लेपर्ड वहां पहुंच गया। महिला ने बकरियों को बचाने के लिए उस पर पत्थर फेंका, जिससे वह उग्र हो गया और सीधे महिला पर झपट पड़ा।
लेपर्ड के हमले से घायल होने के बावजूद महिला ने साहस नहीं खोया और जोर-जोर से मदद के लिए पुकारने लगी। उसी समय वहां से गुजर रहे एक ट्रैक्टर चालक ने आवाज सुनकर मौके की ओर रुख किया। लोगों की आहट मिलते ही लेपर्ड जंगल की तरफ भाग गया। घटना के बाद परिजन महिला को बाइक से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की स्थिति फिलहाल स्थिर है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंची और घायल महिला से घटना की जानकारी ली।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *