LOADING

Type to search

बीसीआई नॉलेज सीरीज में ‘वसीयत’ पर मिला कानूनी मार्गदर्शन

Business

बीसीआई नॉलेज सीरीज में ‘वसीयत’ पर मिला कानूनी मार्गदर्शन

Share

‘सिक्योर योर लेगेसी विद बेसिक्स ऑफ विल’ विषय पर सीए अंशुल मोगरा ने बताए सुरक्षित भविष्य के सूत्र
उदयपुर, 11 जुलाई:
बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के पिनेकल चैप्टर की ओर से शनिवार को अशोका पैलेस स्थित मधुश्री बैंक्वेट हॉल में ‘सिक्योर योर लेगेसी विद बेसिक्स ऑफ विल’ विषय पर विशेष जागरूकता एवं ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किया गया। शाम 5 बजे से 6:30 बजे तक चले इस कार्यक्रम में शहर के उद्यमियों, व्यवसायियों, प्रोफेशनल्स और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि प्रत्येक वयस्क व्यक्ति को वसीयत की मूलभूत जानकारी होना आवश्यक है, ताकि भविष्य में कानूनी जटिलताओं और पारिवारिक विवादों से बचा जा सके।
मुख्य वक्ता सीए अंशुल मोगरा ने वसीयत के कानूनी और व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि वसीयत केवल संपत्ति का दस्तावेज नहीं, बल्कि परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने वसीयत में सही कानूनी विवरण, विश्वसनीय एग्जीक्यूटर के चयन और रजिस्ट्रेशन के लाभों पर भी प्रकाश डाला।
सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने वसीयत से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका सीए मोगरा ने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समाधान किया। कार्यक्रम का संचालन शालिनी भटनागर ने किया तथा अंत में बीसीआई टीम ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *