LOADING

Type to search

फतहनगर-सनवाड़ में कांग्रेस-भाजपा ने खोले पत्ते, सभी 25 वार्डों में सीधा मुकाबला

political

फतहनगर-सनवाड़ में कांग्रेस-भाजपा ने खोले पत्ते, सभी 25 वार्डों में सीधा मुकाबला

Share

नामांकन के अंतिम दिन दोनों दलों के प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे, टिकट से वंचित कई दावेदार निर्दलीय मैदान में उतरे
फतहनगर, 31 अगस्त :
फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका चुनाव में सोमवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी तस्वीर साफ होने लगी है। कांग्रेस और भाजपा ने सभी 25 वार्डों में अपने अधिकृत प्रत्याशी उतार दिए हैं। दोनों दलों के प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने के साथ ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई। वहीं टिकट नहीं मिलने से नाराज कई दावेदारों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल कर दोनों दलों के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। ऐसे में कुछ वार्डों में त्रिकोणीय और बहुकोणीय मुकाबले के आसार बन गए हैं।
कांग्रेस ने सभी वार्डों में उतारे प्रत्याशी
नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल (गुलाब) की संस्तुति पर 25 वार्डों में प्रत्याशियों की घोषणा की गई। वार्ड 1 से नरेश जाट, 2 से सम्पत, 3 से बद्रीलाल, 4 से दुर्गादेवी, 5 से मनोहरलाल त्रिपाठी, 6 से मीना जाट, 7 से विनोद यादव, 8 से पुष्पा, 9 से राजूलाल, 10 से किशनलाल, 11 से वरदीशंकर बुनकर, 12 से लक्ष्मीलाल जैन, 13 से किशनलाल गुर्जर, 14 से सरोज चपलोत और 15 से श्रेया गर्ग को प्रत्याशी बनाया गया है। वार्ड 16 से शरीफ मोहम्मद, 17 से रेहाना, 18 से विकास लावटी, 19 से कंचन प्रजापत, 20 से रेखा वैष्णव, 21 से गीतादेवी खटीक, 22 से रतनलाल मीणा, 23 से रीना कंवर राणावत, 24 से सोसर और 25 से पूरणमल को टिकट दिया गया है।
भाजपा ने भी 25 वार्डों में उतारी टीम
भाजपा ने वार्ड 1 से प्रकाशपुरी गोस्वामी, 2 से कृष्णा तेली, 3 से राजेश कुमार चपलोत, 4 से प्रियंका बड़लमीया, 5 से बाबूलाल चोपड़ा, 6 से सपना कुमारी जाट, 7 से भंवरलाल बैरवा, 8 से गीता कुमावत, 9 से नाथुलाल भील, 10 से पप्पूलाल गमेती, 11 से सचिन खटीक, 12 से रोहित गुप्ता और 13 से हरिश्चन्द्र मंगल को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 14 से राधेश्याम बागला, 15 से राहुल कटारिया, 16 से बाबु हुसैन, 17 से अबरार, 18 से शैलेश पालीवाल, 19 से ममता कंवर, 20 से सीमा सोनी, 21 से लाली बाई बैरवा, 22 से कल्याणसिंह पोखरना, 23 से दीपिका पालीवाल, 24 से हीरा भील और 25 से मुकेश खटीक भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हैं।
टिकट वितरण से नाराजगी ने बढ़ाई चुनौती
दोनों दलों की सूचियां सामने आने के बाद टिकट की दौड़ में पीछे रह गए दावेदारों में नाराजगी दिखाई दी। कुछ दावेदारों ने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर अधिकृत प्रत्याशियों के सामने चुनौती पेश की है। इससे कई वार्डों में वोटों के बंटवारे की स्थिति बन सकती है। अब प्रत्याशी जनसंपर्क के जरिए मतदाताओं को साधने में जुटेंगे। नामांकन वापसी के बाद मैदान में बचे प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर सामने आएगी। इसके बाद वार्डवार मुकाबले और राजनीतिक समीकरण अधिक स्पष्ट होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *