LOADING

Type to search

स्वीकृत नक्शे से अधिक निर्माण पर निगम की कार्रवाई, तीसरी मंजिल का अवैध हिस्सा ध्वस्त

Local

स्वीकृत नक्शे से अधिक निर्माण पर निगम की कार्रवाई, तीसरी मंजिल का अवैध हिस्सा ध्वस्त

Share

उदयपुर, 4 अगस्त: नगर निगम ने शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान तेज करते हुए मंगलवार को अंबामाता क्षेत्र में स्वीकृत भवन मानचित्र से अधिक बनाए गए हिस्से पर कार्रवाई की। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में तीसरी मंजिल के अवैध निर्माण और अन्य नियम विरुद्ध हिस्सों को ध्वस्त किया गया।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार भवन स्वामी जगदीश पांडे को स्टील्ट पार्किंग, ग्राउंड फ्लोर और दो मंजिला आवासीय भवन की स्वीकृति मिली थी, लेकिन निरीक्षण में तीसरी मंजिल का निर्माण, निर्धारित सेटबैक क्षेत्र में अतिक्रमण तथा स्टील्ट पार्किंग की जगह स्थायी निर्माण पाया गया। इसे भवन उपनियमों और स्वीकृत मानचित्र का उल्लंघन माना गया।
निगम ने पहले नोटिस जारी कर स्वयं अवैध निर्माण हटाने का अवसर दिया था, लेकिन तय समय में कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध हिस्से को ध्वस्त कर दिया।
नगर निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि स्वीकृत नक्शे से अधिक निर्माण, पार्किंग क्षेत्र में अतिक्रमण और भवन नियमों के उल्लंघन के मामलों में आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *