LOADING

Type to search

फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़

crime

फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़

Share

लग्जरी कार से भागने की कोशिश नाकाम; 40 सिम, 9 एटीएम कार्ड, 4 मोबाइल और 40 हजार रुपए से ज्यादा नकदी बरामद, दो गिरफ्तार
डूंगरपुर, 11 अगस्त:
डूंगरपुर साइबर थाना पुलिस ने फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 40 सिम कार्ड, 9 एटीएम कार्ड, 4 एंड्रॉयड मोबाइल, बैंक चेकबुक-पासबुक, पैन कार्ड, बैंकिंग दस्तावेज, 40 हजार रुपए से अधिक नकदी और एक लग्जरी कार बरामद की है।
एमपी से मंगवाते थे सिम कार्ड
एसपी मनीष कुमार ने बताया कि आरोपी पिछले 3-4 साल से फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लोगों से साइबर ठगी कर रहे थे। पूछताछ में सामने आया कि वे मध्यप्रदेश के सागर से अन्य लोगों के माध्यम से सिम कार्ड मंगवाते थे। सिम एक्टिवेट करवाने के बाद इन्हें ठगी के लिए इस्तेमाल किया जाता था। प्रत्येक सिम के लिए करीब 900 से 1000 रुपए ऑनलाइन भुगतान किया जाता था।
नाकाबंदी में भागने की कोशिश
संदिग्ध सिम और बैंक खातों की खरीद-फरोख्त की सूचना पर साइबर थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित की। आसपुर-डूंगरपुर रोड पर लग्जरी कार को रोकने का प्रयास किया गया तो चालक ने रिवर्स लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर कार रोक ली।
पुलिस ने कार सवार भावेश पाटीदार (26) और मुकेश पाटीदार (25), निवासी पचालसा बड़ा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने साथियों के साथ मिलकर ठगी करना स्वीकार किया। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और सिम उपलब्ध कराने वालों की भूमिका की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *