लंदन कॉन्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे डॉ. झाला
Share
उदयपुर, 2 सितंबर: अलख नयन मंदिर के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एल.एस. झाला लंदन में 11 से 14 सितंबर तक आयोजित यूरोपियन सोसायटी ऑफ कैटरेक्ट एंड रिफ्रेक्टिव सर्जरी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सम्मेलन में वे दक्षिण राजस्थान में अंधता निवारण के लिए किए जा रहे कार्यों, आधुनिक ऑपरेशन तकनीकों और नवीन शोध पर शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। निदेशक लक्ष्मी झाला ने बताया कि सम्मेलन में दुनिया के करीब 8 से 10 हजार नेत्र चिकित्सकों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में मोतियाबिंद सर्जरी की अत्याधुनिक मशीनों और नेत्र रोगों की जटिलताओं के समाधान पर विशेषज्ञ विचार-विमर्श करेंगे।

