अशोका पैलेस में आज गूंजेंगे सदाबहार नगमे
Share
उदयपुर, 31 मई: सुरों की मण्डली संस्था की ओर से आज अशोका पैलेस स्थित मधुश्री ऑडिटोरियम में संगीतमय संध्या “सदाबहार नगमे” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू होगा, जिसमें हिंदी फिल्म संगीत के स्वर्णिम युग के अमर गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शहर के कलाकार मोहम्मद रफ़ी, लता मंगेशकर, आशा भोंसले और किशोर कुमार के लोकप्रिय गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उद्योगपति एवं समाजसेवी डॉ. रीना राठौड़ होंगी। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को पुराने दौर के मधुर गीतों से जोड़ना और संगीत प्रेमियों को यादगार अनुभव प्रदान करना है। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संयोजक हेमा जोशी ने संगीत प्रेमियों से सपरिवार उपस्थित रहने का आह्वान किया है।
