LOADING

Type to search

फिल्म कला सेवा संस्थान की वार्षिक बैठक, थिएटर निर्माण 1 जून से शुरू होगा

Local

फिल्म कला सेवा संस्थान की वार्षिक बैठक, थिएटर निर्माण 1 जून से शुरू होगा

Share

उदयपुर, 12 अप्रैल: राजस्थान फिल्म कला सेवा संस्थान की वार्षिक बैठक में संस्थापक सोहन सुहालका ने संस्थान की विकास यात्रा का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि नगर विकास प्रन्यास से न्यूनतम दर पर प्राप्त भूमि पर थिएटर निर्माण कार्य आगामी 1 जून से शुरू किया जाएगा। इस घोषणा पर उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से खुशी जाहिर की।
बैठक में सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि एवं गीतकार देवेन्द्र सिंह राव का पाग और उपरणा ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में कला और साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई।
संस्थान के सचिव प्रेमनाथ योगी ने बताया कि उदयपुर के प्रख्यात शिल्पकार और सूक्ष्म पुस्तिका के विश्व रिकॉर्ड धारक डॉ. चंद्र प्रकाश चित्तौड़ा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें पगड़ी और उपरणा पहनाकर राजस्थान फिल्म कलाकार केंद्र में सम्मान प्रदान किया गया।
बैठक में संस्थान के आगामी सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रोजेक्ट्स पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित थिएटर निर्माण से स्थानीय कलाकारों को मंच मिलेगा और उदयपुर में कला एवं सिनेमा गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *