गृह रक्षा स्वयंसेवक का परिणाम जारी
Share
उदयपुर, 17 अप्रैल: गृह रक्षा स्वयंसेवक नामांकन प्रक्रिया के तहत 29 से 31 मार्च 2026 तक आयोजित चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया गया है। राजस्थान होमगार्ड नामांकन 2022 की नामांकन प्रक्रिया के अन्तर्गत विभाग द्वारा अंतरिम चयन सूची (प्रोविजनल रिजल्ट) घोषित की गई है।
प्लाटून कमांडर मंगला राम ने बताया कि उदयपुर जिले के अभ्यर्थी अपना परिणाम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://home.rajasthan.gov.in/content/homeportal/en/homeguardsdepartment.html पर देख सकते हैं। उन्होने बताया कि विभाग ने चयनित अभ्यार्थी अपने परिणाम से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए संबंधित समादेष्टा, गृह रक्षा केन्द्र, उदयपुर से संपर्क कर सकते हैं।
