LOADING

Type to search

युवाओं को डिजिटल कौशल और रोजगार के अवसर बताए

Local

युवाओं को डिजिटल कौशल और रोजगार के अवसर बताए

Share

उदयपुर, 12 अगस्त: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर बेडवास स्थित शीतल कंप्यूटर सेंटर में युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन हैंड इन हैंड इंडिया ने वाइल्ड गैंजेन फाउंडेशन के सहयोग से किया। उद्यम विकास प्रबंधक अमर सिंह राठौड़ ने युवाओं को डिजिटल कौशल, करियर, उद्यमिता और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म, ई-कॉमर्स और नई तकनीकों के माध्यम से रोजगार व व्यवसाय के अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डिजिटल स्किल प्रतियोगिता हुई, जिसमें युवाओं ने लोगो डिजाइन, प्रमोशनल पोस्टर और एआई आधारित प्रमोशनल वीडियो तैयार किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिंक कौशल केंद्र के हुकम सिंह, रजनीश गोस्वामी, शीतल कंप्यूटर सेंटर की जूली कुमारी और भैरू सिंह रावल सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *