LOADING

Type to search

खेत में मिला दिव्यांग युवक का क्षत-विक्षत शव

crime

खेत में मिला दिव्यांग युवक का क्षत-विक्षत शव

Share

डूंगरपुर, 12 अगस्त: रामसागड़ा थाना क्षेत्र के मानातलाई गांव में घर के पास खेत में 49 वर्षीय दिव्यांग युवक बाबूलाल भगोरा का क्षत-विक्षत शव मिला। परिजनों ने जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामसागड़ा थाने के एएसआई कांतिलाल के अनुसार मृतक के पिता कमजी भगोरा ने रिपोर्ट दी। बाबूलाल करीब दो साल पहले दुर्घटना के बाद चलने-फिरने में असमर्थ था और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ था। पत्नी के चले जाने के बाद वह घर में अकेला रहता था। उसका बड़ा भाई उसे खाना देता था, लेकिन पिछले 10 दिनों से उसने भी खाना देना बंद कर दिया था। बुधवार सुबह पिता ने खेत में उसका शव देखा। शव का निचला हिस्सा क्षत-विक्षत था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *