LOADING

Type to search

लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ शाही लवाजमे के साथ पहुंचे माता लक्ष्मीजी के दरबार

dharm

लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ शाही लवाजमे के साथ पहुंचे माता लक्ष्मीजी के दरबार

Share

पूर्व राजपरिवार के सदस्यों ने परिवार सहित किए दर्शन; 451 साल पुराना है मंदिर
उदयपुर, 10 नवम्बर
: दीपावली के अवसर पर भटियाणी चौहट्टा स्थित ऐतिहासिक महालक्ष्मी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल रहा। सुबह 4 बजे से ही माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। दीपावली के विशेष पूजन के बाद माता महालक्ष्मी का सोने-चांदी के आभूषणों से बनी करीब सवा 8 लाख रुपए कीमत की विशेष पोशाक से श्रृंगार किया गया। ताजे कमल के फूलों से भी माता का आकर्षक श्रृंगार किया गया।
दीपावली पर पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ भी परंपरानुसार परिवार और शाही लवाजमे के साथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने माता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। सुबह से देर रात तक मंदिर में दर्शनार्थियों की आवाजाही बनी रही। स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ उदयपुर घूमने आए विदेशी पर्यटक भी माता के दर्शन के लिए पहुंचे।
451 साल पुराना है मंदिर, 10 को अन्नकूट महोत्सव
जगदीश चौक जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित यह मंदिर करीब 451 साल पुराना है। इसे मेवाड़ और वागड़ क्षेत्र के प्राचीन महालक्ष्मी मंदिरों में विशेष स्थान प्राप्त है। मंदिर ट्रस्टी जतिन श्रीमाली के अनुसार दीपावली के बाद 10 नवम्बर को अन्नकूट महोत्सव आयोजित होगा। शाम 5 बजे से अन्नकूट के दर्शन शुरू होंगे, जिसके बाद महाआरती होगी।
सफेद पत्थर के हाथी पर विराजित हैं माता
मंदिर की सबसे विशिष्ट विशेषता यहां स्थापित माता महालक्ष्मी की प्रतिमा है। सामान्यतया लक्ष्मीजी की प्रतिमा कमल के आसन पर विराजित होती है, लेकिन यहां माता सफेद पत्थर से बने हाथी पर सवार हैं। मंदिर की परंपरा के अनुसार हाथी के दर्शन आम श्रद्धालुओं को नहीं करवाए जाते। माता का श्रृंगार बदलते समय केवल गर्भगृह में मौजूद पुजारी ही इसके दर्शन कर पाते हैं। दीपावली पर मंदिर परिसर और भटियाणी चौहट्टा मार्ग को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *